ग़ज़ल غزل
__________
वो जो इक चॉकलेटी स्वेटर है
उसकी यादों का यार मेहवर है
मेरा फेंका हुआ मुक़द्दर है
मैं ख़ुदा देखता हूँ पत्थर में
मेरो बीनाई सबसे बेहतर है
ज़िंदगी ऐसा मंच है जिस पर
आदमी सिर्फ़ एक जोकर है
बे-झिझक तोहमतें रखीं जाएँ
हाँ यहीं रखिए ये मेरा सर है
राह में फूल बेचता बच्चा
हाए क्या ख़ौफ़नाक मंज़र है
है ज़बाँ पर तो इश्क़ रूहानी
हाँ मगर दिल में सिर्फ़ बिस्तर है
उंगलियां जुम्बिशें नहीं करतीं
फ़ोन में अब भी उसका नम्बर है
कौन सा दीन, कौन सा मज़हब
मुँह ना लगिए हमारे बेहतर है
झूठ पर झूठ कह रहा है वो
मुझको लगता है वो भी शाइर है
0 Comments