ग़ज़ल غزل
__________
समझ रहे थे वो तोहफ़ा है ज़िंदगी के लिए
मगर वो साथ थी बस वक़्ती सरख़ुशी के लिए
उजाला मुफ़्त में देते हैं आँख वालों को
चराग़ जलते हैं बे-लौस रौशनी के लिए
किसी की छाँव बना था, बना था मैं साया
मैं पहली दफ़'अ बना रास्ता किसी के लिए
फ़रेब है ये तबस्सुम भी मेरे होठों का
तरस रहा हूँ मैं दरअस्ल इक हँसी के लिए
जली है आज भी बस्ती कोई ग़रीबों की
ये लाज़िमी भी था महलों की रौशनी के लिए
किताबें कौन सी पढ़ लीं कि जल गई है ख़िरद
भटकते फिरते हैं अब लोग ख़ुदकुशी के लिए
घड़ी के काँटे भी करते हैं वस्ल सोचो ज़रा
लिहाज़ा हिज्र इक आफ़त है आदमी के लिए
ग़ज़ल हमारी ये नाराज़गी की बेटी है
हमारे पास नहीं वक़्त शाइरी के लिए
ग़ज़ल हमारी ये नाराज़गी से निकली है
हमारे पास नहीं वक़्त आशिक़ी के लिए
0 Comments