Ticker

6/recent/ticker-posts

P 42 मुझसे बैसाखियाँ 2122 1212 22


ग़ज़ल غزل
__________
मुझसे बैसाखियाँ बनाईं गईं
मुझसे ही सीढियाँ बनाईं गईं

मुझपे ही तोहमतें रखीं सारी
मुझमें ही ख़ामियाँ बनाईं गईं

दरिया दरिया की ज़ात भूल गया
हमसे बस नेकियाँ बनाईं गईं

मेरी हालत बयान करने को
रेत पर मछलियाँ बनाईं गईं

हमने लोहे से हल बना डाले 
आपसे बर्छियाँ बनाईं गईं

उसी कुनबे का हूँ बशर जिसमें
औरतें देवियाँ बनाईं गईं

शब में कुछ लोग याद आए फिर
रात भर सिसकियाँ बनाईं गईं

हर मसाफ़त से क़ब्ल "दख़लन" के
पाँव में बेड़ियाँ बनाईं गईं

औरतें कम नहीं थीं मर्दों से
इसलिए देवियाँ बनाईं गईं

मुझ से आशिक़ के रतजगों के लिए
नींद की गोलियाँ बनाईं गईं

पहले दरिया का था वजूद फ़क़त
बाद में नेकियाँ बनाईं गईं

Post a Comment

0 Comments