ग़ज़ल غزل
__________
हमारे नाम के माथे पे बल पड़े होंगे
पिताजी नौ बजे ऑफिस निकल पड़े होंगे
हमारे नाम से पापा के तंज़ कसने पर
हमारी माँ के तो आँसू उबल पड़े होंगे
कभी अना की भी जेबें टटोल कर देखो
उन्हीं में मसअलों के सारे हल पड़े होंगे
हमारे पाँव के छालों को देखकर केवल
जबीं पे राह की दो-चार शल पड़े होंगे
वो आदतन ही बग़ीचे में आ गई होगी
तमाम फूल बग़ीचे के जल पड़े होंगे
हमारे साथ में चलने से डर गई थी वो
अब उसकी राह में शायद कँवल पड़े होंगे
हमारे जैसा कोई दूसरा नहीं होगा
तुम्हारे जैसों के सौ-सौ बदल पड़े होंगे
हमारे दुख पे भी रोना हमें नसीब नहीं
हैं मर्द ज़ात तो हम रो नहीं सकते लेकिन
हमारे दुख से प पत्थर पिघल पड़े होंगे
हमें वो भूलने का ढोंग कर रही होगी
फिर उसकी आँखों से चश्मे निकल पड़े होंगे
फिर एक रोज़ मुझे धूप बर्फ़ कर देगी
कुछ एक दोस्त मेरे तलवे मल रहे होंगे
हमारे लहजे को खारिज किया था दुनिया
जो रात मर गए दिन की थकान के कारण
वो लोग सुबह फिर ऑफिस को चल पड़े होंगे
पिताजी नौ बजे अक्सर ही बुदबुदाते हैं
कि हम भी शहर में ऑफिस को चल पड़े होंगे
0 Comments