ग़ज़ल غزل
__________
हमें मिली ही नहीं यार ये सहूलत भी
रही अधूरी तुझे भूलने की हसरत भी
सितारा आँखों का मैं भी कभी रहा हूँ मगर
मैं उस ज़माने में लोगों की था ज़रूरत भी
हमारी ज़ात कि हम दुख पे उफ़ नहीं बोले
हमारे अपनो ने बरती नहीं मुरव्वत भी
हमारे दुख में दिलासा जो देने आए थे
रखे थे पाँव में जाने की कोई उजलत भी
किसी के वास्ते जीना हमारा लाज़िम है
सो रोज़ मरने की डाली गई है आदत भी
हमें उजाड़ने वाला मिला तो हँसने लगा
दिखा तो सकता था थोड़ी बहुत नदामत भी
फ़क़त शजर से नहीं गिरते ज़र्द पत्ते यहाँ
हमारे घर ने निभाई है ये रिवायत भी
सुना था ग़ैर ज़रूरी है जिस्म इश्क़ में पर
बदन को रहती है तेरे बदन की हाजत भी
अगर नहीं है मुहब्बत में जिस्म की हाजत
बदन को क्यूँ है तुम्हारे बदन की हाजत भी??
बहुत लगन से किया कार-ए-इश्क़ हमने मगर
मगर चुका न सके लोग इसकी उजरत भी
हमारे हिज्र में
बस इतना फ़र्क है दोनो के हिज्र में "दख़लन"
हमें तो दुख है फ़क़त उसको है नदामत भी
है तेरे झूठे दिलासे का शुक्रिया ए दोस्त
अगरचे
मुझ ऐसे लोगों ने सीखा नहीं है उफ़ कहना
तुम ऐसे लोगों ने बरती नहीं मुरव्वत भी
0 Comments