ग़ज़ल غزل
________________
बैठे हैं फ़ेसबुक पे जहाँ के सभी ज़हीन
शक्कर की जगह सबको खिलाते हैं सेकरीन
भैसों के आगे लोग बजाते रहे हैं बीन
उस्ताद बन गया वो ग़ज़ल कह के सिर्फ तीन
कल्चर की बात छोड़ तू जज़्बात को समझ
लौंडे पहन के घूमें हैं स्कर्ट अब महीन
फ्रीडम के नाम पर तुझे लिवइन पसंद है
इस बे-हयाई से तो गुलामी ही बेहतरीन
सब हिज्र वाले शोअरा खाए हुए हैं रेत
ठरकी चिचा को लड़कियाँ दिखती सभी हसीन
भिनके हैं मक्खियाँ यहाँ सबके ही ज़ेहन में
माहौल में अगरचे सभी ढूँढ़े हाइजीन
जनवाद के पुजारी कवि तुझको है ख़बर
भूखा ही मर गया है कल इक और रामदीन
दुनिया कहीं ज़ियादा सयानी है तुझसे यार
"दख़लन" तू इतना हो नहीं पाया कभी कमीन
काफ़िर ने अविष्कार किया सेल फ़ोन का
अब्दुल मियाँ उसी से सिखाते हैं सबको दीन
हम से अदब-वदब की मियाँ बात मत करो
शक्कर की जगह चाय में डालो न सेकरीन
0 Comments