ग़ज़ल غزل
__________
ज़ख़्मी ख़्वाबों की फटी चिथड़ी कबाएँ लेकर
बड़ी ताख़ीर से आया वो दवाएँ लेकर
जब सुना उसने समाअत का गला घोंट दिया
हम भी बैठे रहे ख़ामोश सदाएँ लेकर
मरने वाले हैं तसल्ली के लिए बोलें हमें
हाँ फुलां आया था मिलने को दुआएँ लेकर
इस भले दिल ने कहीं का नहीं छोड़ा मुझको
सर पे रख दीं मेरे ग़ैरों की बलाएँ लेकर
क्या अजब लोग हैं जीते जी नहीं पूछा हाल
बाद मरने के चले आए रिदाएँ लेकर
जीते जी मुझको तवज्जोह नहीं देते हैं लोग
कल मेरी लाश पे आएँगे रिदाएँ लेकर
अभी बन बैठे हैं सूरज तो मुझे भूल गए
जो चमकते थे कभी मुझसे शुआएँ लेकर
हमने हर साँस नया पेड़ लगाकर खींची
ज़िंदगी देर से आई तू सबाएँ लेकर
और फिर पड़ गए हम पर भी अँधेरे भारी
और हम डूब गए अपनी शुआएँ लेकर
रौशनी कर ही नहीं पाए हम अपने घर में
माँ तो कहती थीं हम आए हैं शुआएँ लेकर
सर पे रक्खी गईं किस-किस की ख़ताएँ लेकर
अब तो लुत्फ़ आए है ग़ैरों की सज़ाएँ लेकर
ये अलग बात अंधेरों ने हमें घेर लिया
वैसे हम आए थे आशा की शुआएँ लेकर
फिर किसी रूप में आएँगे तो जी लेंगे तुझे
ज़िंदगी देर से आई तू सबाएँ लेकर
हम वो तारीख़ नहीं भूलेंगे भारत की जब
आग में भस्म हुईं बच्चों को माएँ लेकर
0 Comments