Ticker

6/recent/ticker-posts

P 22 SSभरोसा कर लिया तुमने भी1212 1122 1212 22 SP

ग़ज़ल غزل
__________

उठाए फिरते हो लाश-ए-यक़ीन शाने पर
भरोसा कर लिया था तुमने क्या ज़माने पर

बताओ जान, मुझे सच बताओ, ठीक तो हो
नमी सी रहती है दिन-रात मेरे शाने पर

परिंदे क़ैद में बस रो रहे थे अपना दुख
तमाम लोग थे ख़ुश उनके चहचहाने पर

फ़क़त सुख़न से नहीं हो सका गुज़ारा सो
दोबारा लौट के आया हूँ कारख़ाने पर

कभी हुआ ही नहीं हम से पटरियों पर शे'र
निकाल लेते हैं जीने के हम बहाने पर

तुम्हें जो चाहिए वो पास था मेरे लेकिन
तुम आके बैठ गए थे मेरे सिरहाने पर

सफ़र में क्या हुआ ? कैसा रहा ? अजी छोड़ो
लहू न फूट पड़े ज़ख़्म को दबाने पर 

हयात जंग है, इस जंग में हमारा ही
कोई भी तीर नहीं लगता है निशाने पर

हमारे आँसू किसी आँख से निकलते क्यूँ
हमारा नाम लिखा था हर एक दाने पर

मुहब्बतों का हमें ये सिला नसीब हुआ
उतर ही आए मेरे-अपने दिल दुखाने पर

सब आँख वालों की बीनाई खा गए मज़हब
सो रहनुमाई का ज़िम्मा है एक काने पर

नज़र बचा के दवा डस्टबिन में फेंकता हूँ
कलेजा ख़ुश है मेरा रूह फड़फड़ाने पर

तुझे ख़बर नहीं मैं राम भक्त "दख़लन" हूँ
हर एक तीर लगेगा मेरा निशाने पर

हर एक शख़्स जो हमको अज़ीज होता है
उतर ही आता है आख़िर वो दिल दुखाने पर

Post a Comment

0 Comments