ग़ज़ल غزل
__________
तमाम फ़ैसले ख़ुद के ख़िलाफ़ करते हुए*
हम अपने आप से ही इख़्तिलाफ़ करते हुए*
हम अपने आप से थे इख़्तिलाफ़ करते हुए
सो रो पड़े थे हम उसको मुआफ़ करते हुए
फ़लक पे होगा क़मर के ही आसपास कहीं
हमारे नाम का तारा तवाफ़ करते हुए
हवस थी जिस्मों की किस मुँह से इश्क़ कह दें उसे
जब उसने ओढ़ा था मुझको लिहाफ़ करते हुए
हमारी तरह दोबारा किसी को मत गढ़ना
दुआ ये की है ख़ुदा को मुआफ़ करते हुए
इन आइनों ने मेरा ज़ब्त तोड़ डाला सो
मैं आइनों की हूँ अब धूल साफ़ करते हुए
झुकाना पड़ता है सर को कभी-कभी "दख़लन"
पराई ग़लतियों का ऐतिराफ़ करते हुए
0 Comments