मुसेरा ख़ूब हुआ रात सर के ही घर में
सुना नहीं सका अपनी ग़ज़ल वहाँ पर में
ग़ज़ल सुनाने का भैया पे था जुनूं इतना
बुला के चाय पे चेपी ग़ज़ल वहीं घर मे
बताओ कैसे भला मीठा हो समंदर जब
जलीय जीव ही सूसू करें समंदर में
बड़ी अजीब मिसालें हैं उसकी ग़ज़लों में
खुजाल है बड़ी जिद्दत की इस सुख़नवर में
छपा रहा हूँ अभी मैं भी शाइरी की किताब
बिकी नहीं तो मैं दे दूँगा गिफ़्ट घर-घर में
गली के मोड़ पे ये इश्तिहार चस्पां था
दवा ये शर्तिया, दे फ़ायदा भगंदर में
लगाए बैठे हैं उम्मीद जनवरी से वही
उखाड़ पाए नहीं कुछ भी जो दिसम्बर में
0 Comments