ग़ज़ल غزل
__________
ज़िंदा रहना ही बचा इक काम करने के लिए
रोज़ मर जाते हैं हम इक रोज़ मरने के लिए
सब उतर ही आए हैं जब ज़िंदगी के ताल में
हाथ-पाँव मारिये अब सब उबरने के लिए
क्या ग़ज़ल में रेत खाएँ, इस्तिआरे क्या गढ़ें
ज़िंदगी कहती है अब कुछ कर गुज़रने के लिए
कैनवस पर आपका चेहरा उकेरें, छोड़िए
ये जहाँ ख़ाली पड़ा है रंग भरने के लिए
फूल का खिलना बहुत ही हौसले का काम है
यानी गुल तैयार है हँस के बिखरने के लिए
जुगनुओं को शम्स कह दूँ ये मेरा लहजा नहीं
आसमाँ लगता है सूरज को उभरने के लिए
बे-ज़मीरों के लिए सागर भी कम होगा मगर
ओक भर पानी है काफ़ी डूब मरने के लिए
तुम इबादत में खपा देते हो सारा वक़्त ही
कुछ ज़रूरी काम भी होते हैं करने लिए
जानवर की ख़सलतें सब आदमी में आ गईं
आदमी अब आदमी खाए सँवरने के लिए
कैनवस पर खेलता था रंग से फिर यूँ लगा
ये जहाँ ख़ाली पड़ा है रंग भरने के लिए
मैं मुसव्विर कैनवस पर रंग से क्या खेलता
ये जहाँ ख़ाली पड़ा था रंग भरने के लिए
मैं मुसव्विर रंग क्या भरता तेरी तस्वीर में
ये ज़मीं ख़ाली पड़ी थी रंग भरने के लिए
ख़ैर-मक़्दम है बताएं आप "दख़लन" में कमी
आइने हैं लाज़िमी बनने सँवरने के लिए
0 Comments