Ticker

6/recent/ticker-posts

P तहत में ठीक था


तहत में ठीक था शायर लगा है अब गाने 
इस फटे बांस के भी लोग हुए दीवाने

मैं भी शायर हूँ शरीफ़ों में है गिनती मेरी
पर तेरी बज़्म में ठरकी भी हैं जाने-माने

भैया शाइर है उन्हें घेर के बैठे हैं सभी
वो सभी फैन नहीं उनको तो छर्रा माने

अब सड़े शे'र पे दस-दस किलो की दाद मिले
आख़िरश मिल गए अंधों को भी राजा काने

मेरे काँधों पे दो श्रोता सो गए साहब
अब तलक दुख रहे हैं इसलिए मेरे शाने

लौंडे ग़ज़लों में ही मेहबूब का करते हैं तवाफ़
ये तो मैगी के हैं मोमोज़ के हैं दीवाने

मुझको जबरन ही सुनाए गए अशआर मियाँ
मैं तो इस बज़्म में आया था समोसे खाने

शौक़ मुझको नहीं अशआर सुनाऊँ अपने
मैं तो इस बज़्म में आया था समोसे खाने
____
🙏😁

Post a Comment

0 Comments