Ticker

6/recent/ticker-posts

P 15 तलवे ही न मलते रहिए

ग़ज़ल غزل 
__________
छोड़िए, माज़ी के तलवे ही न मलते रहिए
रुकना मुर्दों की निशानी है सो चलते रहिए

धूप में तेज़ घनी छाँव में मद्धम-मद्धम
बर्फ़ है जिस्म मेरी जान पिघलते रहिए

मसअला ये है कि दुख पर भी नहीं रो सकते
ये सहूलत है कि अशआर उगलते रहिए

सूख जाएँगे तो पानी को नहीं पूछेंगे
हम दरख़्तों का मगर फ़र्ज़ है फलते रहिए

किसके हिस्से में समर आए हमें क्या मतलब
हम दरख़्तों का तो बस फ़र्ज़ है फलते रहिए

मैं तो वो हूँ कि ख़ुदा माँगने बोलें तो कहूँ
जब तक इंसान हैं बस आप भी पलते रहिए

टूटें तारे तो बदल देते हैं किस्मत साहब
हम दुआ देते गिरे फूलते-फलते रहिए

आत्मा बेच के धनवान बने हैं सो अब
क़ीमती चीज़ो से बच्चों सा बहलते रहिए

रूह-दारों पे ठहर सकता है किरदार कोई
आप तो आप हैं सौ रंग बदलते रहिए

आपको दुनिया बदलनी थी ना "दख़लन" साहब
ख़ैर अब शे'र का मज़मून बदलते रहिए

इश्क़ जन्नत था बदन भी था मयस्सर "दख़लन"
हिज्र भी एक जहन्नुम है सो जलते रहिए

Post a Comment

0 Comments