ग़ज़ल غزل
___________
___________
मैं हिज्र और विसाल से आगे नहीं गया
यानी तेरे ख़याल से आगे नहीं गयामर जाना था मुझे थे मगर और मसअले
सो मैं तेरे मलाल से आगे नहीं गया
जो शख़्स कील ठोंके है ताबूत में मेरे
मैं उसकी देखभाल से आगे नहीं गया
मैंने बदन पे यार तवज्जो न दी कभी
तू है कि ख़द्द-ओ-ख़ाल सेे आगे नहीं गया
मुझको पसंद आई न क़ीमत उरूज की
सो मैं कभी ज़वाल से आगे नहीं गया
दख़लन भोपाली
0 Comments