ग़ज़ल غزل
__________
तुम्हारे बाद हमें ज़िंदगी समझ आई
फ़सील-ए-चश्म से कूदी जो आख़िरी उम्मीद
फिर उसके बाद मुझे बे-बसी समझ आई
दियों में जलते पतंगों को उसने इश्क़ कहा
अगरचे मुझको फ़क़त ख़ुदकुशी समझ आई
तमाम चेहरे तबस्सुम की शॉल ओढ़े थे
रिदा हटाई तो अफ़्सुर्दगी समझ आई
हर एक सिम्त ख़ुदा को पुकार कर देखा
फिर उसके बाद मुझे ख़ामुशी समझ आई
ज़मीर मार के ऊंचाइयों पे बैठ गया
बुलंदी फिर उसे अंधी गली समझ आई
ये बात सच है कि जब कुछ नहीं बना हमसे
फिर उसके बाद हमें शायरी समझ आई
हम ऐसे शख़्स सजावट पे मर गए "दख़लन"
फिर इसके बाद हमें सादगी समझ आई
0 Comments