Ticker

6/recent/ticker-posts

P बुलंदियों से गिरे


ग़ज़ल غزل 
__________
बुलंदियों से गिरे नजरों से उतारे गए
हम ऐसे लोग ग़लत-फ़हमियों से मारे गए

ये और बात ख़ुशी में नहीं बुलाया हमें 
ख़राब-हालों में पर ख़ूब हम पुकारे गए

हम उसकी फ़ुर्सतों में काम बहुत आए हैं 
गुज़ारना था उसे वक़्त, हम गुज़ारे गए

ज़ियादा इससे उसे रोकने को क्या करते
अना कुचल दी गई, हाथ भी पसारे गए

शुरू में इश्क़ में ले आए थे दोनों रूहें 
ब-नाम-ए-इश्क़ मगर पैरहन उतारे गए

ज़रा तो सोचो कि ये आसमान क्या देगा
ख़ुद आसमान के हाथों से जब सितारे गए

ख़ुदा भी सो रहा है बेच के घोड़े "दख़लन"
ख़ुदा के कान पे रेंगी नहीं जूँ भी अब तक 
ख़ुदा के नाम पे कितने ही लोग मारे गए

गया तो ले गया वो ज़िंदगी के रंग सभी
फिर उसके बाद कहां बाल भी संवारे गए







Post a Comment

0 Comments