ग़ज़ल غزل
__________
प्यास ऐसी थी कि सब तर सा नज़र आने लगा
मुझको सहरा भी समंदर सा नज़र आने लगा
आशना निकली है जंगल की बयाबानी भी
यानी जंगल भी मुझे घर सा नज़र आने लगा
हाए वो शख़्स हथेली पे नहीं लिक्खा था
और वही शख़्स मुक़द्दर सा नज़र आने लगा
अब कि जज़्बात की फ़सलें नहीं होतीं दिल पर
अब तो ये ख़ित्ता भी बंजर सा नज़र आने लगा
आख़िरश सीख गए हम भी ज़माने का चलन
सो जहाँ और भी बदतर सा नज़र आने
आपकी नज़रों में पत्थर है तो होने दीजे
मुझको अब संग में शंकर सा नज़र आने लगा
जिसकी तारीफ़ में ग़ज़लें कहीं थीं हमने वही
ताज़ा ग़ज़लों में सितमगर सा नज़र आने लगा
बे-झिझक कह दे कि क्या काम है हमसे "दख़लन"
तेरी आँखों में अब आदर सा नज़र आने लगा
0 Comments