Ticker

6/recent/ticker-posts

P ख़ुदा के नाम पर


ग़ज़ल غزل 
__________
बुढ़ापे के सहारे जा चुके हैं 
कई आंखों के तारे जा चुके हैं 

उतारी जा चुकी हैं सब किताबें
फरिश्ते भी उतारे जा चुके हैं 

किसी के काम तो आए नहीं पर 
ख़ुदा सारे पुकारे जा चुके हैं 

मियां इस ख़ुल्द के सपने की ख़ातिर 
नरक से हम गुज़ारे जा चुके हैं 

अनल-हक़ कहने वाले हैं अभी भी
अगरचे पहले मारे जा चुके हैं 

भंवर में मज़हबों की फंस गया मैं 
मेरे दोनों किनारे जा चुके हैं 

मैं सीधी बात कहने लग गया हूँ 
ग़ज़ल से इस्तिआरे जा चुके हैं 

ख़ुदा के नाम पर अब तक हमारे
हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं 

Post a Comment

0 Comments