डरा रहा है अगर वो मुझको ख़ुदा नहीं है
ख़राब हालों में साथ मेरे खड़ा है कोई
मैं कैसे बोलूँ ख़ुदा नहीं है, ख़ुदा नहीं है
तुम्हारी यादें निकाल दूंगा मैं अपने दिल से
ए जान सुन लो ये मेरा दिल मक़बरा नहीं है
कँवल चमेली गुलाब गेंदा ये उसको देंगे??
उसे जो दें हम वो फूल अब तक खिला नहीं है
टिका के बैठे हैं पीठ अपनी हम इक शजर से
समझते हैं सब वो पेड़ अब तक गिरा नहीं है
हम इन दरख़्तों को पूजते हैं, कमाल हैं ये
हमारी सांसों पे इनका हक़ है, बता नहीं है??
मैं अपने कर्मों से मोक्ष हासिल करूंगा सुन लो
इबादतों का मेरे यहां मसअला नहीं है
तुम्हारे जैसे भी दस मिलेंगे कहा था हमने
तुम्हारे जैसा मगर अभी तक मिला नहीं है
कहेंगे क्या सब ये सोच हमको मिला है कोना
मगर ये सच है हमारा घर में पता नहीं है
तलाश करने के ही तरीके ग़लत हैं दख़लन
जहां में वर्ना कोई भी शय गुमशुदा नहीं है
0 Comments