Ticker

6/recent/ticker-posts

P 31 मेरी मुश्किल में रही साथ 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल
_______
मेरी मुश्किल में रही साथ में तन्हाई मेरी
कौन करता तू बता हौसला-अफ़ज़ाई मेरी

ज़िंदगी तुझसे त'अल्लुक़ नहीं तोड़ा अब तक
ज़िंदगी देख, ज़रा देख तवानाई मेरी

तुम जो आती हो खयालों में तो यूं होता है
छीन लेती हो मेरी आँख से बीनाई मेरी

तेरी यादें भी लुटेरी हैं, लुटेरी ऐसी
लूट लेती हैं मेरी आँख से बीनाई मेरी

सोचो वो शख़्स बिछड़ जाए तो क्या बचना था
बन के रहता था जो दिन-रात ही परछाई मेरी

रोज़ मिलती हैं लिपट जाती हैं सीने से मेरे
आफ़तें करतीं हैं इस तौर पज़ीराई मेरी

जिसके हर झूठ पे ख़ामोश रहा हूँ वो ही
आजकल जांचता है ज़ात की गहराई मेरी

उथले लोगों से गुज़ारिश है किनारा कर लें 
रास आएगी नहीं ज़ात की गहराई मेरी

उसकी ख़्वाहिश मुझे रोता हुआ देखे इक दिन
रोज़ डसती है मगर उसको शकेबाई मेरी

सब्ज़ पेड़ो को भी खा जाती है दीमक "दख़लन"
यानी खा जाएगी इक दिन मुझे तन्हाई मेरी








Post a Comment

0 Comments