तुम्हारी महफ़िल में सब के सब थे अदीब लीचड़
शराब पीकर नहीं चुकाए किसी ने पैसे
सो कह रहा हूँ हैं मेरे सारे हबीब लीचड़
जो हिज्र कहते हैं चार शादी के बाद भी तो
वो ख़ुद हैं लीचड़ नहीं है उनका नसीब लीचड़
बड़ा न कोई न कोई छोटा है लीचड़ों में
नहीं है कोई अमीर लीचड़, ग़रीब लीचड़
किसी हसीना की टूटी-फूटी ग़ज़ल पे देखो
लपक-लपक के हैं दाद देते अजीब लीचड़
जो तुमको लीचड़ किसी ने मुँह पर नहीं कहा है
तो तुम ये मानो कि तुम हो इक ख़ुश-नसीब लीचड़
हमारी ग़ज़लों पे तीन लोगों का आना तय है
हमारे भैया, हमारे चच्चा, मुजीब लीचड़
0 Comments