Ticker

6/recent/ticker-posts

तरही

ग़ज़ल
2222 2222 222

ख़ुद प्यासा था आसपास सब सब्ज़ा था
कहते थे सब लोग वो बंदा दरिया था

दो कश्ती से बहती नदी डुबोना था
फिर सूखी आंखों में सपने बोना था

दो आँखों में इक सपना भी बोना था
साथ में शव अपने सपने का ढोना था

रोना-धोना मर्दों पर कब फबता है
लेकिन घर में मेरा भी इक कोना था

क्या बतलाऊं उस लड़की के बारे में 
लड़की क्या थी कोई जादू-टोना था

हार बने कुछ फूल राम के गले लगे
कुछ फूलों की किस्मत बिस्तर होना था

पर्दे में भी उर्यां दिखती है औरत
दो आँखों का पर्दा लाज़िम होना था

कामधाम करने से पहले इश्क़ किया 
यानी सारी उम्र उसे अब रोना था

खेल समापन पर जीवन का जब आया
तब समझा मैं टूटा हुआ खिलौना था

मन के ख़ानो में अँधियारा था लेकिन
रोशन मेरे घर का कोना कोना था




Post a Comment

0 Comments