घोर सिंगल हो मगर ख़ुद को डबल कहते हो
उसपे फिर फूलों को लड़की का बदल कहते हो
ज़िंदगी से क्या है अभी समझा नहीं है तुमने
और बिन समझे ही जीवन को पज़ल कहते हो
फूटी आँखों न सुहाती है पराई दौलत
ख़ुद की मिस्मार हवेली को महल कहते हो
अपनी ग़ज़लों में बहा देते हो घड़ियाली अश्क
फ़र्ज़ी महबूब की आंखों को कँवल कहते हो
धूप में निकलो कभी ख़ारो पे चलकर देखो
करके देखा नहीं ये काम, सरल कहते हो
थक चुके ज़ाविए जर्जर हुई उपमाओं को
अपने शेरों में घुसाते हो, नवल कहते हो
लड़कियां तुमको ग़ज़ालों की तरह लगती
चाल लड़की की ग़ज़ालों की तरह लगती है
आँख को आँख नहीं कहते कँवल कहते हो
घुट चुके ज़ाविए चिथड़ी हुई तशबीहों से
शे'र कह लेते हो फिर उसको नवल कहते हो
एक लड़की जो हक़ीक़त में कहीं है ही नहीं
तुम उसे सोच के बरसों से ग़ज़ल कहते हो
🙏🥴😁
____
Sandeep Shrivastava
0 Comments