Ticker

6/recent/ticker-posts

P 9 क्या तब्सिरा २२१ २१२१ १२२१ २१२

ग़ज़ल
_______

अब तब्सिरा न कीजिए कोई उसूल पर
तितली को बैठा देखिए कागज़ के फूल पर

ये बात हम पे देर बहुत देर से खुली
चंदन समझ के शे'र कहे थे बबूल पर 

पहले बदन पे ज़ुल्फ़ पे ग़ज़लें बहुत कहीं
अब लग रहीं हैं मुझको वो ग़ज़लें फ़ुज़ूल पर

कमज़ोर था बहाना बिछड़ने का, छोड़िए
सद शुक्रिया बनाने का चेहरा मलूल पर

क़ीमत वसूलता है हर इक रिश्ता प्यार की
रिश्तों से हमने की नहीं क़ीमत वसूल पर

उसने भी हमें बीच सफ़र छोड़ दिया है
रखने नहीं दिए थे जिसे पांव धूल पर

यह और बात है कि तुम्हारी हुई है वो
कुछ देर रुक गई थी वो लेकिन क़ुबूल पर

दुनिया तराशने की बधाई हो ऐ ख़ुदा 
अब ये बताओ क्यूँ हुई तुमसे ये भूल पर

बर्बाद हो के हंसना भी आसान तो नहीं 
सो मुस्कुराते रहते हैं अपनी ही भूल पर

ताने तुम्हारे नाम से सुनते हैं रात-दिन
और मुस्कुराते रहते हैं अपनी ही भूल पर

इतना तो होश बाक़ी है तुमसे बिछड़ के जान
चेहरा नहीं बनाते हैं पानी पे धूल पर 
चेहरा तेरा उकेरा न पानी पे धूल पर



बर्बाद हो के हंसना बड़ी बात है सुनो
सो मुस्कुराते रहते हैं अपनी ही भूल पर





Post a Comment

0 Comments