Ticker

6/recent/ticker-posts

P 30 जैसे-जैसे मेरी मंज़िल पास आने लग गई2122 2122 2122 212

ग़ज़ल
_______

जैसे-जैसे मेरी मंज़िल पास आने लग गई
फिर नई कोई मुसीबत सर उठाने लग गई

आबलों की फ़स्ल पकने के निशाँ दिखने लगे
रास्ते की धूल पाँव गुदगुदाने लग गई

पेड़ थे हम छाँव की तख़्लीक़ करते थे कभी 
आजकल तो धूप हमको आज़माने लग गई

कल तुम्हारी याद में रोना था हमको रात भर
हैफ़ दिन-भर की थकन से नींद आने लग गई

देखते हैं कौन जीतेगा अभी इस जंग में
कैसी भी मुश्किल रही अब तक, ठिकाने लग गई

कुछ हमें आवारगी ने भी बिगाड़ा है मगर
ज़िंदगी भी आजकल कुछ खार खाने लग गई

घर के माथे पर शिकन है बस अंधेरा सोच कर 
हम चिरागों की भी लौ अब थरथराने लग गई

हम उदासी के लबों को चूमते रहते थे बस 
एक दिन आई ग़ज़ल और मुस्कुराने लग गई

अब तो दिल के दौरे से बच्चे भी मरने लग गए
ज़िंदगी साली ये सबसे खार खाने लग गई





साएबां ने ही मसाफ़त बांध दी जब पाँव में 
फिर बला की धूप मुझको आज़माने लग गई

कल तुम्हारी याद में रोना था हमको रात भर
पर थी दिन-भर की थकन सो नींद आने लग गई



सिर्फ़ सर पे हाथ फेरा हौसले की बात की
फिर उम्मीदों की किरन इक टिमटिमाने लग गई






Post a Comment

0 Comments