Ticker

6/recent/ticker-posts

ग़ालिब तरही

दिल पहले वाले इश्क़ में बेजा उदास है
ये इश्क़ दूसरा तो हवस का लिबास है

हम मुंतज़िर नदी के हैं सहरा में बैठकर
नदिया के दिल में हाए समंदर की प्यास है

उससे शराफ़तों की न उम्मीद कीजिए
जिसके बदन पे देखिए मंहगा लिबास है

कांक्रीट वन में बैठ भला कैसे मैं कहूं 
मजनूँ जो मर गया है तो जंगल उदास है*

दो दिन का राब्ता है फ़क़त रूह-ओ-जिस्म का
इतना भी ऐ फ़लक-ज़दा क्यूँ बद-हवास है*

सर पर खड़ी है जंग मगर हमको देखिए
हमको बचाने आएगा अवतार आस है













Post a Comment

0 Comments