ग़ज़ल غزل
__________
पूछा था मैंने छू लूँ तो उसने कहा था यस
फिर इसके बाद इश्क़ में बढ़ने लगी हवस
उससे बिछड़ गए हैं तो क्या जीना छोड़ दें
वो शख़्स...….मेरा तार-ए-नफ़स?? छोड़ यार बस।
उसका झुकाव सिर्फ़ ख़द-ओ-खाल तक ही था
मुझको लगा था मेरी है दिल तक भी दस्तरस
इक दिन में दाना डालने से चूक क्या गया
उस पालतू परिंदे को दिखने लगा क़फ़स
जीने की आरज़ू में मरे जा रहे थे लोग
इक दिन हवा ने साँस को बोला कि यार बस
कहते थे मर ही जाएंगे गर हम जुदा हुए
कल दिन गिने जुदाई के तो निकले दस बरस
दोज़ख़ बनाने लग गए कुछ लोग ये ज़मीन
बर्बाद करने लग गई है ख़ुल्द की हवस
नदियां शराब लड़कियां सब कुछ तो है यहाँ
होती नहीं है हमको कभी ख़ुल्द की हवस
लोगों में किसलिए है बता ख़ुल्द की हवस
दुनिया सुधारने को कई आए और गए
बेशर्म है ये दुनिया मगर अब भी जस की तस
कल शब उदास भी थे ख़फ़ा भी थे हिज्र पर
तस्वीर से तेरी कहा नागिन मुझे न डस
जीने को जी रहे हैं तेरे बाद भी मगर
यूं लग रहा है ख़ाली हो जीवन का कैनवस
0 Comments