Ticker

6/recent/ticker-posts

P 27 कुछ रोज़ का रिश्ता है 221 1221 1221 122

ग़ज़ल غزل
__________

कुछ रोज़ का रिश्ता है फ़क़त रूह-ओ-बदन का 
अफ़सोस नहीं कीजिए माथे की शिकन का

इक अधखिले से फूल को पानी था ज़रूरी 
सर पे मिला है बोझ मगर सारे चमन का

दुनिया की चमक खींच के ले ही गई उसको
हमने भी नहीं पकड़ा मगर रास्ता वन का

यकलख़्त बिछड़ जाना उस इक शख़्स का हाए
किरदार निभाता था जो आशा की किरन का

वो भी किसी के साथ है हम भी किसी के साथ
मुमकिन भी नहीं होता हर इक काम हो मन का

ग़ज़लों में पिरोने हैं जहां भर के मुझे दुख
तुमने तो फ़क़त ज़िक़्र किया ग़ुंचा-दहन का

जिस काम में दिल लागे है पैसे नहीं उसमें
सो करते हैं फ़ुर्सत में ही हम काम सुख़न का

जीवन के विषय में मुझे बस इतना है कहना
मैं पीछा किए जाए हूँ सोने के हिरन का

कहता है अक़ीदा मेरा है कर्म ही सब कुछ
है मोक्ष मआनी ही यहाँ स्वर्ग गमन का




Post a Comment

0 Comments