Ticker

6/recent/ticker-posts

P 33 वो रुकने बोल 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

वो रुकने बोल नहीं सकती थी कहारों से
मुझे भी कोई बुलाता था रेगज़ारों से

रिवायतो की सलाख़ों में क़ैद लड़की थी
मुझे जो खींचती रहती थी बस हिसारों से

हमारे ज़ाइचों के तीस गुन भी मिलते थे
जुदा भी होना पड़ा हार कर सितारों से

ये इश्क़ काम नहीं है दुकान-दारों का
ये काम फूलता-फलता है बस ख़सारों से

तू मेरी पीठ के ज़ख़्मों से पूछ कर तो देख
भरोसा कैसे उठा है मेरा सहारों से

तमाम तोहमतें हँस कर क़ुबूल करता हूँ 
ख़राब मिट्टी गिला क्या करे कुम्हारों से

हर एक शे'र मेरा तुमसे ही मुख़ातिब है
तुम्हें पुकारता रहता हूँ इस्तिआरों से

नदी को पार भी कर लेंगे उससे पहले हम
चलो ये काई हटा दें ज़रा किनारों से

पनाह-गाह भी होती हैं डाकुओं की दोस्त
हमेशा साधू निकलते नहीं हैं ग़ारों से

अजीब रंग दिखाती है भूख भी "दख़लन"
ये नाच गाने की आवाज़ सुन मज़ारों से










Post a Comment

0 Comments