काटूँ भँवर तो तू मेरी रफ़्तार देखना
तू डूबने का बस मेरे मेयार देखना
बैठे हुए हैं नाव में उनका तो शग़्ल है
इस पार देखना कभी उस पार देखना
रिश्तों में फ़ैज़ और ख़सारा तलाश मत
आँगन में फैल जाए न बाज़ार देखना*
सौ बार खल चुका है मुसीबत में तेरा ऐब
मौला तू ख़ामुशी से न इस बार देखना
आईना हूँ मैं शक्ल दिखाना है मेरा फ़र्ज़
तू मुझमें अपनी राह की दीवार देख-ना
सागर ने हाथ जोड़े पहाड़ों को छत किया
अज्दाद का मेरे ज़रा किरदार.....देखना
हम बुत-परस्त लोगों में ये ख़ासियत भी है
हम जानते हैं पत्थरों के पार देखना
शजरा जो राम का है वही शजरा है मेरा
आँखे खुलें तो राम का किरदार देखना
_____
दख़लन भोपाली
Sandeep shrivastava
0 Comments