Ticker

6/recent/ticker-posts

P शजर तलाशना होगा थकान से पहले 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________
चहक रहे हो बड़ा तुम उड़ान से पहले
शजर तलाशना होगा थकान से पहले

पलट गया मैं गली से अना के कहने पर
क़दम समेटे हैं तेरे मकान से पहले

वो जान बन गया फिर उसके बाद बिगड़े हैं 
हमारे अच्छे मरासिम थे जान से पहले

दुखों के वार ने पत्थर बना दिया इसको
हमारे सीने में दिल था चटान से पहले

शरीर धूप में झुलसा है ग़म नहीं इसका
झुलस चुका है ये दिल साएबान से पहले

बदन है आख़िरी मक़सद तो खेल खुल के हो
ये प्यार-व्यार हटा दरमियान से पहले

अगर है कोई ख़ुदा आसमां में होने दे
ज़मीं का कर्ज़ चुका आसमान से पहले

है इश्क़ अपना अगर ख़ानदान से छोटा
हमारा नाम हटा ख़ानदान से पहले

तेरी गली से गुज़रते हुए जी बैठता था
क़दम समेटे हैं तेरे मकान से पहले

फिर उसके बाद कहीं धूप में जले "दख़लन"
मुझ ऐसे लोग जले सायबान से पहले


Post a Comment

0 Comments