Ticker

6/recent/ticker-posts

P वक़्त जितना हुआ 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

वक़्त जितना हुआ तुझको किसी की जान बने।
उतना अर्सा हुआ सहरा का मुझे डॉन बने

एक पल को कभी रक़्साँ हो तेरे माथे पर
मेरे माथे की शिकन तेरी भी मेहमान बने

वो बिछड़ने के बहाने भी बड़े थे कमज़ोर 
तुझको अच्छा लगे हम इसलिए हैरान बने

पैरहन तक तो चलो ठीक थी हालत मेरी
जिस्म ये रूह का सोचो अगर ज़िंदान बने

मैं तेरे नाम के आँसू किसी बर्तन में रखूँ 
इनमें फिर मिट्टी गला दूँ  तो वो लोबान बने 

एक पर एक रखे देखे हैं बाइस पिंजरे
शहर में घर भी हैं जैसे कि हों जिंदान बने

ज़िंदगी तुझको गुज़ारेंगे सभी हँस हँस कर 
शर्त ये है कि ज़रा तू भी तो आसान बने

राज़ जब भी खुले अपनो ने दग़ा-बाज़ी की
ये ग़लत बात है दीवारों के भी कान बने 

जल्द-बाज़ी में बनाई गई दुनिया सो ही
मुझ-से काफ़िर बने और आप मुसलमान बने



Post a Comment

0 Comments