ग़ज़ल غزل
__________
रिश्ता ज़िंदा है तो आवाज़ लगाए आए
दोस्त है वो तो न मिलने का बहाना कर दे
दुश्मनी है तो बहर-हाल निभाए आए
लर्ज़ां बैठा हूँ ख़मोशी से हुई उम्र मुझे
अब कोई आए यहाँ शोर मचाए आए
राह हमवार मसाफ़त का मज़ा खाने लगी
राह में मेरी कोई ख़ार बिछाए आए
काश दीवार ही आंगन की कभी चीख़ पड़े
क्या घुटन है ये कोई खिड़की बनाए आए
तूने ख़ुशियों में बुलाया नहीं पर आफ़त में
एक आवाज़ पे हम बोले थे आए आए
ख़ाली हाथों का बड़ा बोझ था पलकों पे सो हम
घर में आए तो मगर नज़रें झुकाए आए
आख़िरी वक़्त में आए हैं मेरे अपने हैं
पर ये लगता है कि अब लोग पराए आए
ख़ाली हाथों का अजब बोझ है सर पर "दख़लन"
घर तो आए हैं मगर सर को झुकाए आए
0 Comments