ग़ज़ल غزل
__________
सो ख़्वाहिशों को छोड़ उतर आए हैं रन में
ख़ुशबू के लिए मैंने भटकना नहीं सीखा
बस फ़र्क यही एक रहा मुझमें हिरन में
दो ज़ाइचों में गुण सभी छत्तीस मिले थे
जाना पड़ा था फिर भी सियाराम को वन में
क्यूँ खेत, नदी, पेड़ मेरे साथ नहीं हैं
दिल बोल उठा मेरा ये ट्रैफ़िक की घुटन में
तू रख न तवक़्क़ो की ग़ज़ल तुझ पे कहें हम
अब ताब नहीं बाक़ी तेरे हिज्र-ए-कुहन में
मौसम हो कोई फ़र्क नहीं पड़ता इसे पर
ये कौन समय काटता है मेरे बदन में
जीवन के निशाँ भी नहीं मिल पाए अभी तक
जन्नत का पता ढूंढे हैं पर लोग गगन में
पंडित जी कथा कहने के दस लाख लिए हैं
और कह रहे हैं जेब नहीं होती क़फ़न में
बस दाब के बैठे हो रक़म दोस्त हमारी
माँगा तो कहे जेब नहीं होती क़फ़न में
इक ज़िंदगी है जीभ चिढ़ाती हुई "दख़लन"
इक मैं हूँ कि हर हाल में ही मस्त मगन मैं
0 Comments