Ticker

6/recent/ticker-posts

P 25 अपनी ग़ज़लों में 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________
अपनी ग़ज़लों में तुझे जान बना देता हूँ 
ऐसे जीने के मैं इम्कान बना देता हूँ 

मेरी हालत से है वाबस्ता नदी फिर भी मैं 
तैर कर पानी को हैरान बना देता हूँ 

मैंने काग़ज़ पे बना दी थी इक उड़ती चिड़िया
ख़ैर अब चिड़िया पे ज़िंदान बना देता हूँ

शाख़ से बिछड़े हुए फूलों की राहत के लिए
कांच के, मिट्टी के गुलदान बना देता हूँ 

तेरी दीवार को मैं शेर सुनाता हूँ पर
पहले दीवार पे मैं कान बना देता हूँ

आप ने आज तलक देखा नहीं कोई ख़ुदा 
मैं तो पत्थर में भी भगवान बना देता हूँ 

बहते पानी पे बनाता हूँ तेरी तस्वीरें
हां बना देता हूँ मैं जान बना देता हूँ 

जल्दबाज़ी में जहां ठीक नहीं बन पाया
सो ख़ुदा सोचा कि अरमान बना देता हूँ

तू दोबारा तो बनाने से रहा दुनिया सो
कुछ ज़रूरत का मैं सामान बना देता हूँ 

ये जहाँ मुझसे सुधरना तो नहीं है दख़लन 
कुछ ज़रूरत का मैं सामान बना देता हूँ 

Post a Comment

0 Comments