Ticker

6/recent/ticker-posts

P 26 ख़ुश दिख रहा था सबको 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل
__________
कोई सवाल कर न सके मेरी प्यास पर
सो सब्ज़ रंग रख दिया है ज़र्द आस पर

नक़्शा बना रहा था सफ़र का जो साथ में 
निकला है हाए शख़्स वो मौक़ा-शनास पर

लगता है मुझको चाशनी लहजों से डर बड़ा
आए हैं मक्खियां भी ज़ियादा मिठास पर

लड़की ग़रीब थी तो बदन पर निगाह थी
सो कौन बात करता दरीदा लिबास पर

गुलशन में तितलियों का तो उड़ना मुहाल है
गुलचीं उछलता रहता है फूलों की बास पर

चाहे दरख़्त धूप दें चाहे नदी दे रेत
हमने संभाल रक्खी है जीने की आस पर

ए दोस्त बीते लम्हों की तू याद मत दिला 
सिगरेट क्यूँ बुझाए है सूखी कपास पर 

वैसे तो दास्तान हमारी भी कम नहीं 
मशहूर हो गए हैं बहुत देवदास पर

गर है कोई ख़ुदा तो मेरा ध्यान भी रखे
कब तक चलेगा नाम यूं ख़ौफ़-ओ-हिरास पर

बाहर से लग रहा है कि सब ठीक-ठाक है
"दख़लन" तुम्हारे रिश्ते में है तो खटास पर






Post a Comment

0 Comments