ग़ज़ल غزل
__________
दिल से निकला हुआ कोई मेरे सर में न रहे
पेड़ होने के भी कुछ फ़र्ज़ हुआ करते हैं
पेड़ के कोई भी गुन मेरे शजर में न रहे
इस ज़माने में भी होंगे कहीं ग़ालिब, तुलसी
ये अलग बात है इस बार ख़बर में न रहे
चलती फिरती हुई लाशों का है मरघट दुनिया
ज़िंदा रहने के निशाँ अब तो बशर में न रहे
रास्ता ख़ुद ही तलाशा तो कहीं पहुंचे हम
अब मसाफ़त के वो आदाब ख़िज़र में न रहे
चार आँखों में नमी घर न बना ले सो ही
पाँव के छाले मेरे मेरी नज़र में न रहे
घर की तख्ती पे जो इक नाम लिखा होता है
बारहा होता है वो बंदा ही घर में न रहे
तजरिबे ज़ाती ही रखते हैं सुख़न में "दख़लन"
वो किसी और के शेरों के असर में न रहे
0 Comments