ग़ज़ल غزل
__________
ये क्या होने लगा तेरी कमी से
मैं उकताने लगा हूँ ज़िंदगी से
हर इक ख़ित्ते में दिल के दुख भरा है
छुपाता हूँ जिसे ख़ंदा-लबी से
किसी से इश्क़ करना पड़ रहा है
अगरचे इश्क़ करते थे किसी से
चलो हम प्यार के काबिल नहीं थे
निभाया हिज्र पर संजीदगी से
उदासी चूमती रहती है मुझको
लिपट जाता हूँ फिर मैं भी उसी से
तुम्हें आवाज़ देना चाहता था
मगर मैं रो पड़ा था बे-बसी से
तमाशे की ज़रूरत ही नहीं थी
मैं तुमसे दूर हो जाता ख़ुशी से
शिकायत वक़्त से हमको है लेकिन
शिकायत करने लगते हैं घड़ी से
मेरा घर मुझपे ताने कस रहा है
नहीं उम्मीद कुछ इस आदमी से
ज़ियादा रौशनी अंधा न कर दे
सो मैं डरने लगा हूँ आगही से
ख़ुदा का ख़ौफ़ किसको है यहां पर
डरे है आदमी अब आदमी से
मैं कब तक दुख रक़म करता रहूंगा
मैं आजिज़ आ गया हूँ शायरी से**
चमक दुनिया की उसको भा गई थी
परेशां था वो मेरी सादगी से
मेरी फ़ितरत में धोखा तो नहीं है
मगर सीखा है मैंने दोस्ती से
घड़ी भी शब में टिक-टिक बोलती है
सो मैं भी बात करता हूं घड़ी से
मुझे सिगरेट तो लेनी है लेकिन
गली से बस तुम्हारी ही गली से
नदी जंगल तड़प कर बोलते हैं
नहीं उम्मीद कोई आदमी से
उतर आती हो तुम ही लफ़्ज़ बनकर
मैं आज़िज़ आ गया हूँ शायरी से
ग़ज़ल ये आख़िरी हो मेरी शायद
बहलता अब नहीं जी शाइरी से
बहलता अब नहीं दिल शायरी से
हमारा घर हमारा काज सारा
हमारी नस्ल चलती राम ही से
ज़ियादा आगही अच्छी नहीं है
ये आँखें बुझ गईं थीं रौशनी से
कल उसकी याद आने लग गई थी
सो बोतल खोल ली थी शाम ही से
0 Comments