Ticker

6/recent/ticker-posts

P तुझपे दिल आया या सहेली पे

तुझपे दिल आया या सहेली पे
क्या कहूं मैं भी इस पहेली पे

दिल आना था यार आ ही गया
पहले चंपा पे फिर चमेली पे

इसमें सिक्के नहीं हैं कचरा है 
नज़रें रखिए न मेरी थैली पे

सब्र रख तेरा काम कर देंगे
सरसों उगवा न तू हथेली पे

पोस्ट पर मेरी आइए उस्ताद
किरपा करते हो सिर्फ़ चेली पे

कैसे हलकट मैं शेर कहता हूँ 
मैं हूँ हैरान अपनी शैली पे

मेरी तनक़ीद करते रहते हो
कभी आना मेरी हवेली पे
_____
लाला 
😁🙏

Post a Comment

0 Comments