Ticker

6/recent/ticker-posts

P दो चार हो रहे हैं फ़क़त221 2121 1221 212


ग़ज़ल غزل
__________
दो चार हो रहे हैं फ़क़त हादसात से
दिल ही उचट गया है हमारा हयात से

रिश्ते हैं टूट जाते हैं छोटी सी बात से
हर लफ़्ज़ बोलिएगा ज़रा एहतियात से

ऑडी में मर्सडीज़ में घूमे हैं आजकल
ख़र्चा चला रहे हैं जो अपना ज़क़ात से

ये इश्क़ विश्क़ क्या है न समझाओ हमको यार
दो चार हो चुके हैं हम इस वारदात से

अब सर पे कोई हाथ न है कोई साथ में 
लेकिन कहे ये कौन मेरी मुश्किलात से

प्रेक्टिस बना ही देती है परफेक्ट मेरी जान
अब हादसे लगे हैं मुझे वाक़ियात से

जीने की भाग-दौड़ में दिन ख़र्च हो गया 
तन्हाई रक़्स करके दिखाएगी रात से

कुछ फ़ैज़ होगा जिनको वो सज्दे में हैं पड़े 
हम मुतमइन नहीं हैं तेरी काएनात से

जीवन का अर्थ क़ैद है "दख़लन" मेरे लिए
मैंने मआनी मौत के समझे नजात से

Post a Comment

0 Comments