ग़ज़ल غزل
__________
रिश्ता नहीं है दूर का भी उनका ज्ञान से
रिश्तों की डोर आप ज़रा खींचे ध्यान से
रिश्ते हैं टूट जाते हैं ये खींचतान से
गेहूँ की बालियों से कभी इश्क़ धान से
माँगे हैं ख़ैर इश्क़ की हम आसमान से
लबरेज़ इतना कर लिया था ख़ुद को ज्ञान से
दुश्मन उतरने लग गया था मेरे ध्यान से
इक दिन चुकाना पड़ता है कर्मों का सब हिसाब
मीठा समर न होगा गुनाहों का दान से
हर लफ़्ज़ तौलिएगा बरतने से क़ब्ल आप
लौटे नहीं हैं तीर जो छूटे कमान से
दुनिया तुम्हारे पाँव में रखना तो थी हमें
हम जीत ही न पाए मगर ख़ानदान से
सब कुछ लुटा दिया है मुहब्बत में मेरी जान
तारे तो तोड़ सकते नहीं आसमान से
डर दुश्मनों का हमको डराता नहीं है दोस्त
हम ख़ौफ़ खाने लगते हैं शीरीं ज़बान से
तक़रीर दे रहा है वो मिट्टी से प्रेम पर
तकलीफ़ हो रही है मगर राष्ट्रगान से
केशव तुम्हारे प्रेम में ये रक़्स करते लोग
क्या जंग जीत पाएंगे मुरली की तान से?
दुनिया हमारे नक़्श-ए-कदम क्या मिटाएगी
सागर सुखाने वाले थे हम एक बाण से
0 Comments