Ticker

6/recent/ticker-posts

P गर्द तो ख़ुद की मगर 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
_______
मंज़िलों तक न हुई अपनी रसाई दख़लन
गर्द तो ख़ुद की मगर दिल से उड़ाई "दख़लन"

उसने छोड़ा है तो उसपे हो नदामत का बोझ
क्यूँ मैं काटूंगा भला अपनी कलाई "दख़लन"

नाम पे जिसके कसे जाते हैं मुझ पर ताने
उसके हक़ में ही मैं देता हूँ सफ़ाई "दख़लन"

अपनी आँखों में न रखिएगा पराए आँसू
दौर-ए-हाज़िर में है ये एक बुराई "दख़लन"

अब ये तुझपे है मुसीबत को समझना क्या है
मान पर्वत या समझ ले इसे राई "दख़लन"

हम कि मज़दूर हैं रिश्तों को बचाने वाले
पाट देते हैं चलो बीच की खाई "दख़लन"

अपने दुख को तो मयस्सर नहीं आँसू लेकिन
बारिशें आपके दुख पर हैं, बधाई "दख़लन"

तुमको मिल जाए तो कहना कि खफ़ा हैं उससे
आए ले जाए ख़ुदा अपनी ख़ुदाई....."दख़लन"

हमने कब चाहा कि नेकी का सिला दे कोई
डाल दी दरिया में कर-कर के भलाई "दख़लन"

साथ में मिल के बनाया था मोहब्बत का किला
हाए अफ़सोस कि वो निकला हवाई "दख़लन"

घर में रौनक़ सी लगी रहती है हँसने से मेरे
ज़िंदगी लगती है पर मुझको कसाई "दख़लन"

शब में तारे भी इशारे से बुलाते हैं मुझे
मैं भी सोचे हूँ ज़मीं से लूँ बिदाई "दख़लन"

सोच का खेल है सो हमने बनाए हैं हल 
आपने लोहे से शमशीर बनाई "दख़लन"

वो परिंदा मैं जिसे पेड़ ने आज़ाद किया
ये रिहाई है तो फिर क्या है रिहाई? "दख़लन" 

अपना ग़म बाँध के ग़ज़लों में सुना देते हैं 
कभी हो जाती है इस ग़म से कमाई "दख़लन"

Post a Comment

0 Comments