मुझसे कहती है ज़िंदगी मेरी
मुझको महंगी पड़ी ख़ुशी मेरी
सुनता रहता है बाँसुरी मेरी
तूने गीता नहीं पढ़ी मेरी??
अपनी ही रौशनी से अंधे तुम
तुमको खलती है आगही मेरी
कृष्ण होते तो कहते चक्र उठा
धर दे मंदिर में बांसुरी मेरी
सब ख़ुदाओं ने एक मिसरा कहा
नहीं सुनता है आदमी मेरी
मैं ज़रूरत नहीं तुम्हारी अब
तुमको दिखने लगी कमी मेरी
उससे बिछड़े तो थम गया था वक़्त
रुक गई थी तभी घड़ी मेरी
उसने चुन ली हरी-भरी दुनिया
खा गई मुझको सादगी मेरी
अब ज़रूरत नहीं हूँ उसकी सो
उसको दिखने लगी कमी मेरी
मैं भी तेरा बदल तलाशूंगा
अब इसी में है बेहतरी मेरी
मुझ से पूछे हो ज़िंदगी क्या है
ज़िंदगी जी लो दो घड़ी मेरी
मैं भी तेरा बदल तलाशूंगा
अब इसी में है बेहतरी मेरी
रौशनी हद से ज़्यादा ठीक नहीं
मुझको खा ले न आगही मेरी
0 Comments