Ticker

6/recent/ticker-posts

P चालू लोगों में वफ़ाएँ

चालू लोगों में वफ़ाएँ नहीं देखी जातीं
नग्न ज़हनों पे कबाएँ नहीं देखी जातीं 

हैफ़, बस हिज्र की ग़ज़लों पे झटकते ज़ुल्फ़ें 
ठरकी चच्चा की कराहें नहीं देखी जातीं

ख़ाक सहरा की उड़ाते हुए फ़र्ज़ी आशिक़ 
अब ये रेतीली हवाएँ नहीं देखी जातीं

बाँध लाए हैं शजर, सहरा, क़मर ग़ज़लों में 
न सताएँ, ये सज़ाएँ नहीं देखी जातीं 

न टिकाएं मुझे शायर जी किताबें अपनी
जाएँ जाएँ चले जाएँ नहीं देखी जातीं 

बज़्म में खींच के लाई है समोसे की तलब
वर्ना हमसे ये सभाएँ नहीं देखी जातीं 

लुत्फ़ आता है अगर शेर में दमदारी हो
हमसे शायर की अदाएँ नहीं देखी जातीं

Post a Comment

0 Comments