Ticker

6/recent/ticker-posts

P सहीफ़ा कोई नया 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
-------------------
सहीफ़ा/फ़रिश्ता कोई नया फिर उतार कुछ तो कर
ख़मोश बैठ न परवरदिगार कुछ तो कर

मैं सिर्फ़ ख़ुल्द से निकला था दास्ताँ से नहीं 
तेरी कहानी में मेरा शुमार कुछ तो कर

फ़लक पे बैठ के कब तक चलेगा तेरा निज़ाम
ज़मीं पे आ, है तेरा इंतिज़ार कुछ तो कर

ग़दर मचाए हुए हैं ख़ुदा तेरे बंदे
चढ़ा है तेरा सरों पर बुख़ार कुछ तो कर

दिया तो कुछ नहीं मालिक तो फिर धरा है क्यूँ 
हम ऐसे लोगों के सर पर उधार कुछ तो कर

अजीब क़िस्म के लोगों से भर गई दुनिया
इसे सुधार ओ मेरे कुम्हार कुछ तो कर

इबादतों ने असर तो नहीं दिखाया पर
दुआ-गो कहते रहे बार-बार कुछ तो कर

गुज़ारता है ख़ुदा किस तरह तू ख़ाली वक़्त
ये मशवरा है कि अब रोज़गार कुछ तो कर

हमारी बात पे अंधा यक़ीन मत कर तू
हमारी बात का पर ऐतिबार कुछ तो कर

अकेले कमरे में यूँ प्यार से न देख मुझे
लबों को चूम मेरे, प्यार व्यार कुछ तो कर









Post a Comment

0 Comments