Ticker

6/recent/ticker-posts

P 103 शर्मिदा होना चाहिए 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل 
__________
दिखने लगीं है रोज़ उसे मुझमें ख़ामियाँ
दरअस्ल उसने मुझसे बनानी हैं दूरियाँ 

तितली, क़मर न फूल खिलौना न खेतियाँ 
हम मानते हैं लड़कियों को अब भी देवियाँ 

शर्मिंदा होना चाहिए जिस बात पर मियाँ 
उस बात पर भी फ़ख़्र करें क्यूँ ये पगड़ियाँ

बैसाखियाँ बने तो कभी हम थे सीढ़ियाँ
दरिया में डालते रहे कर-कर के नेकियाँ

दो प्यार करने वाले नदी में समा गए
मूंछों पे ताव देती रहीं सिर्फ़ पगड़ियाँ

इक उम्र हो गई है हमें रहते शहर में 
आवाज़ अब भी देती हैं गाँव की गाड़ियाँ 

पापा के बाद कोई भी गिरधर कहाँ बना
अब अपनी-अपनी बारिशें हैं अपनी छतरियाँ 
 
अम्मा भी एक मसअला ही छोड़ कर गईं 
तकिए के नीचे छोड़ गईं चंद चाबियाँ 

गर बाग़बॉं  का रोल निभाने मिला मुझे
माली का रोल मुझको निभाने मिले कभी
मैं तितलियों के पाँव की काटूंगा बेड़ियाँ 

हम सब हिरन हैं रूप मगर आदमी का है
ख़ुशबू तलाशते हुए भटकें यहाँ-वहाँ 

सूरज, पहाड़, पेड़, नदी पूजते हैं हम
हम लड़कियों को मानते हैं अब भी देवियाँ 

सब कुछ वो जानता है अगर चाहता है वो
अपनी भी तैर जाएंगी कागज़ की कश्तियाँ 

हमने बिछड़ते वक़्त भी झगड़ा नहीं किया
पानी से भर गईं थीं मगर चार कश्तियाँ 

हम ज़िंदगी की ज़ुल्फ़ भी सुलझा नहीं सके
हर दो क़दम के बाद मिलीं हमको गुत्थियाँ 

बरसों के बाद देख उसे यूँ लगा हमें
जैसे कपास पे हों गिरी जलती तीलियाँ 

कैसे लुग़त में बदलें मआनी हम इश्क़ के
इसके मआनी करने हैं जिस्मों की गर्मियाँ 





 

Post a Comment

0 Comments