Ticker

6/recent/ticker-posts

शाख़ से बिछड़ने में 212 1222 212 1222

ग़ज़ल غزل
__________

बाग़ को उजड़ने में देर कितनी लगती है
पंछियों को उड़ने में देर कितनी लगती है

हम खटकते रहते थे शाख़ की निगाहों में 
ज़र्द पात झड़ने में देर कितनी लगती है

ज़ख़्म ताज़ा करता है ज़िक्र उसका इक पल में 
ज़ख़्म-ए-दिल उधड़ने में देर कितनी लगती है

लफ़्ज़ चाशनी में हम बाँध-बाँध बरतें हैं 
बात को बिगड़ने में देर कितनी लगती है

तितलियों की फूलों की देखभाल कर वर्ना 
बागबान अपना ही निकले जो लकड़हारा 
बाग़ को उजड़ने में देर कितनी लगती है

ज़ोर से पकड़िएगा आप अपनी मिट्टी को 
वर्ना जड़ उखड़ने में देर कितनी लगती है

तुम किताब पढ़ना तो अक़्ल साथ में रखना
वर्ना ज़हन सड़ने में देर कितनी लगती है

अच्छा आदमी भी तो ज़ेवरों सा होता है 
ज़ेवरों को जड़ने में देर कितनी लगती है

कब ख़ुदा को देखेंगे मुनहसिर है ये इस पर
ज़िंदगी से लड़ने में देर कितनी लगती है

आपकी इजाज़त का मुंतज़िर हूँ मैं वर्ना 
इक बदन जकड़ने में देर कितनी लगती है

मंजिलो तक आने में वक़्त लगता है "दख़लन"
एडियां रगड़ने में देर कितनी लगती है





Post a Comment

0 Comments