हम देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं यह बात हमें गौरांवित करती है या नहीं ? वर्तमान में चल रही परिस्थितियों के मद्देनजर इस पर बहस हो सकती है। पटियाला कोर्ट मे पत्रकारों एवं अन्य पर हुआ हमला कोई छोटी घटना नहीं है। एक विशेष नजरिये की भीड़ का भयावाह चेहरा दिखाने के लिए यह घटना पर्याप्त से तो ज्यादा है। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्यवाही सब चाहते हैं पर उसकी आड़ में मानसिकता थोपने का कुकृत्य कुछ विशेष वर्ग एवं मानसिकता के लोंगो को ही आनंद की अनुभूति देता होगा। आज जब पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहा है तो आम आदमी की बिसात क्या है उसे तो भयावाह भीड़ के द्वारा कभी भी दादरी का अखलाक बनाया जा सकता है। एक ऐसी भीड़ जिसके पंजों को चोट और खून आनंद देता हो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए लाभदायक तो नहीं हो सकती। घटना होने के बाद उस पर सही गलत का निर्णय करते बीस-तीस विद्वान एक औसत समझदारी वाले आदमी को बौने ही लगते होंगे। अड़सठ रूपये लीटर का 1 लीटर पेट्रोल भराकर घर के किराने एवं यातायात के बीच सामंजस्य बैठाता आम आदमी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं देश के विकास तथा राष्ट्रभक्ति के विषय में सोच ही कहाॅं पाता है। वे तो अपने ही जीवन छंदो को कम पैसे से ज्यादा से ज्यादा संवारने में अपनी ऊर्जा का व्यय करता रहता है। इस सबसे अलग इस देश में एक ऐसा वर्ग भी रहता है जो नंगा अंधनंगा अपनी जि़दगी गुजारता है और यह आज से नहीं सैकड़ों वर्षों से इस देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। इसके बिना बहुमंजिला इमारतों, कारखानों आदि क्षेत्रों के विकास की कल्पना करना भी दुष्कर हैं। हाॅं मैं मजदूरों की बात कर रहा हॅंू जिसे आज भी लूटा जा रहा है तड़पाया जा रहा है। पत्रकारों पर हमला कोई छोटी घटना नहीं है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की नींव हिलाने का भयानक षडयंत्र है। अगर अब इन असामाजिक तत्वों जो वीडियो में मारपीट करते दिख रहे हैं, के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी को कानून से मदद मिलने के भ्रम को त्याग देना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों की मुद्दे को भुनाने की मानसिकता से देश में माहौल ही खराब हो रहा है। हर पार्टी हम जहाॅं खड़े होते है लाइन वहीं से शुरू होती है जैस संवादों पर अपनी रोटी सेंकती नजर आने लगती है। भूतकाल में पार्टी एवं उसके नेताओं द्वारा किये गये कार्यों के उदाहरण देकर गलत को सही ठहराने की जिम्मदारी निभाते-निभाते पार्टी प्रवक्ता कब वैचारिक रूप से खोखले हो जाते हैं यह उन्हें खुद ही पता नहीं होता।
हम उस देश मे रहते हैं जहाॅं बुद्धिजीवी, पत्रकार, कलाकार, उद्योगपति हर बड़ी शख्सियत भारत में रहने पर गौरांवित होती है परंतु जब कोई ऐसा मुद्दा आता है जिस पर देश को पथ प्रदर्शन की जरूरत होती है तो यह लोग या तो राजनीतिक पार्टियों से प्रभावित दिखते हैं या चुप्पी साध लेते है। कुछ अपवाद अगर साफगोई से अपनी बात रखते है तो तथाकथित बुद्धिजीवियांे का खून गरम हो जाता है और वाद विवाद वैचारिक स्तर छोड़ अपने नंगेपन के चरम पर पहुॅंच जाता है और हर मंच पर उसे बड़बोले झूठ का सामना करना पड़ता है। सोशल नेटवक पर तो एक वर्ग विशेष अपनी सारी ऊर्जा उस सच्चे और अच्छे व्यक्ति को गरियाने मे ही खर्च करने लगता है जो साफगोई से अपनी बात रखना चाहता है। बातें तो बहुत सी हैं पर सबका उल्लेख करते करते कई पन्नों की बलि चढ़ जायेगी। कुल मिलाकर मानसिकता तैयार करने से अच्छा मानसिकता को स्वतंत्र रूप से विकसित होने देना चाहिए। उत्तेजित भीड़ के द्वारा मानसिकता विकृत तो हो सकती है परंतु स्वस्थ रूप से पनप नहीं सकती है। सबसे पहले हमें इस असामाजिक भीड़ को सामाजिक करना होगा नहीं तो स्वस्थ समाज की मानसिकता सिर्फ किताबों में ही रह जायेगी। दखलन भोपाली

2 Comments
Nice post
ReplyDeletethanx bro
ReplyDelete