एक शब्द मे कितने अर्थ छुपे होते हैं। छुपे होते हैं कितने भाव कितनी भावनाएं। लिखा जा सकता है एक लेख, एक कविता। इस शब्द मे छुपी हो सकती हैं आपकी महत्वकांक्षाएं, आपकी तकलीफ, आपके पुण्य और आपके पाप भी। इसी एक शब्द मे लिखे जा सकते है ग्रन्थ और पढ़े भी जा सकते है। इसी एक शब्द मे छुपा है सबका इतिहास और इसी एक शब्द से लिखा जा रहा है वर्तमान, भविष्य और आने वाला कल। केवल इसी एक शब्द मे मिल जाती है जीवन की त्रासदी और सुंदरता। ये मेरी सबसे छोटी कहानी है, सबसे छोटी कविता और सबसे छोटा ग्रन्थ। आप और मैं इसे बराबर पढ़ रहे हैं, इसका नाम, प्रस्तावना और विषय वस्तु सब एक ही शब्द मे समाहित है और यह शब्द है "भूख"।
दखलन भोपाली------
दखलन भोपाली------
1 Comments
जबरदस्त बात
ReplyDelete