मैं चाँद बन के चमकने लगूँगा अंधरों में
तुम जुगनु बनकर मेरे पास तो आकर देखो
ख्वाहिशें, ख़याल, तकल्लुफ़ छोड़ो
एक बार मुझे गले लगाकर तो देखो
शमा उम्मीद की बुझाने से क्या होगा
एक चिराग़ उम्मीद का जलाकर तो देखो
कई बरसों से सहेजे हैं जो ग़म तुमने
एक बार मोहब्बत की ग़ज़ल गाकर तो देखो
ज़माना हंस के भूल जाता है आंखों के मोती
मुझे अपनी आंखों में लाकर तो देखो
है दुनियां के हाथों में संग तो क्या
कभी इसको आंखे दिखाकर तो देखो
गुज़ारिश, इल्तिजा, बंदगी, छोड़िये ना
कभी कंधे से कंधा मिलाकर तो देखो
दखलन भोपाली
0 Comments